Chankya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य जिन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त नाम से भी जाना जाता है. चाणक्य की नीतियां भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण ग्रंथ मानी जाती है जो ना सिर्फ राजनीति और प्रशासन में मार्गदर्शन करती है, बल्कि जीवन के हर पहलू में सफलता पाने के लिए चाणक्य की नीतियों को महत्वपूर्ण माना गया है.
चाणक्य अपनी नीतियों में दुश्मन को परास्त करने के भी मंत्र बताते हैं. अगर आप विपरीत स्थिति, शत्रु से बचने या मुश्किल हालातों के दौरान इन नीतियों का प्रयोग करेंगे तो दुश्मन आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा. शत्रु या दुश्मन को लेकर चाणक्य जो बात कहते हैं- वह यह है कि शत्रु को कभी भी कमजोर या छोटा नहीं समझना चाहिए. शत्रु का एक ही लक्ष्य होता है, आपको किसी भी तरह नुकसान पहुंचाना. इसलिए उनसे हर समय बहुत सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है.
अनुलोमेन बलिनं प्रतिलोमेन दुर्जनम्।
आत्मतुल्यबलं शत्रु: विनयेन बलेन वा।।
श्लोक का अर्थ है- कोई शत्रु आपसे अधिक शक्तिशाली है तो उसे उसके अनुकूल आचरण अपनाकर ही उसे परास्त किया जा सकता है. जैसे शत्रु दुष्ट स्वभाव का है तो उसके विरूद्ध चलकर हराया जा सकता है. शत्रु अगर समान बल वाला है तो विनय और बलपूर्वर नीचा दिखाया जा सकता है.
शत्रुओं से निपटने के महत्वपूर्ण बिंदु
धैर्य और संयम: धैर्य और संयम किसी भी व्यक्ति के महत्वपूर्ण गुणों में एक है. खासकर जब आप शत्रु के निकट होते हैं तो धैर्य और संयम रखना बेहद जरूरी हो जाता है .धैर्य जहां आपको सही निर्णय लेने में मदद करता है वहीं संयम नुकसान से बचाता है.
सही समय की प्रतीक्षा- किसी भा काम को करने से पहले सही समय का इंतजार करें. जल्दबाजी में किया गया काम या उठाया गया कदम आपको परेशानी में डाल सकता है. खासकर जब आपको दुश्मन के खिलाफ कोई कदम उठाना हो तो सही समय का इंतजार करें और मजबूत योजना तैयार करें.
मदद लें- दूसरों की मदद लेना कोई गलत बात नहीं है. क्योंकि हर काम अकेले नहीं किया जा सकता है. अगर आपका दुश्मन ऐसा हो, जिसे आप अकेले परास्त नहीं कर सकते तो इसके लिए दूसरों की मदद जरूर लें.
कमजोरी का पता लगाएं- दुश्मन को हराने के लिए सबसे पहले उसकी कमजोरी का पता लगाएं. इससे दुश्मन को आसानी से परास्त किया जा सकता है. लेकिन दुश्मन के सामने अपनी कमजोरी कभी जाहिर न होने दें और इसे अपने तक ही सीमित रखें.
ये भी पढ़ें: Nautapa 2025: नौतपा आ रहा है…भीषण गर्मी और सूर्य के प्रकोप से चारों ओर मचेगा हाहाकार!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.